close

Trees and us

Price: INR 1.00

Product Specifications:


पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन और भोजन प्रदान करते हैं अपितु यह हमारे जीवन को जीने के लिए अति- आवश्यक वस्तुएँ जैसे कि, दवाइयाँ ,स्वच्छ हवा,स्वच्छ जल,वर्षा आदि प्रदान करने में अपना विशेष योगदान देते हैं। पेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रखते हैं तथा प्रकृति को स्वच्छ और हरी-भरी बनाने में सहायता करते हैं।

 

1. पेड़ पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक हैं।

 

2. पेड़ पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

3. पेड़ प्रदुषण को नियंत्रित करते है और वातावरण में शुद्ध हवा को बनाए रखने में मदद करते हैं।

4. पेड़ जंगली जानवरों का घर हैं, जंगलों में पेड़ों के कारण आज हमारी वन्यजीव संपदा सुरक्षित है।

5. पेड़ हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखते है जबकि पीपल आदि पेड़ो की पूजा की जाती है।

6. पेड़ मनुष्य को विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, फूल देकर मनुष्य के जीवन को समृद्ध बनाते हैं।

 

7. पेड़ों से कई दवाएं बनती हैं जो मनुष्य के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती हैं।

8. पेड़ वैश्विक तापमान को नियंत्रण करने में सहायक है।

9. पेड़ बरसात के मौसम में मिट्टी के कटाव को रोकती है जिससे भूस्खलन नहीं होता।

10. हमें पेड़ों से लकड़ी जैसी उपयोगी वस्तुएं मिलती हैं और जिससे फर्नीचर, कागज, घर, और गोंद जैसी कीमती चीजें बनती हैं।

**********************************************

Set (2) 10 Lines on Importance of Trees in Hindi

 

1. पेड़ मानव जाति के लिए प्रकृति के तरफ से एक अनमोल उपहार हैं।

2. पेड़ हमें कड़ी धूप से बचाते है और छाया प्रदान करते हैं।

3. पेड़ जीवन के लिए महत्वपूर्ण गैस, ऑक्सीजन की असीमित आपूर्ति प्रदान करते हैं।

4. पेड़ों की सूखी पत्तियों से जैविक खाद मिलती है, जो भूमि को उपजाऊ बनाती है।

5. पेड़ पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में मदद करते हैं और जानवरों, पक्षियों के प्राकृतिक आवास के रूप में कार्य करते हैं।

6. पेड़ हवा में मौजूद प्रदूषक गैस जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड आदि को अवशोषित करते हैं।

7. पेड़ गर्मियों में भूमि को ठंडा रखते हैं और सूर्य के हानिकारक विकिरण से बचाते हैं।

8. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक गैस को अवशोषित करके ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में मदद करते हैं।

9. जहाँ वृक्षों की संख्या अधिक होती है वहाँ ध्वनि प्रदूषण भी बहुत कम होता है क्योंकि वृक्षों का घनत्व ध्वनि को फैलने नहीं देता है।

 

10. जहाँ वृक्षों की अधिकता होती है वहाँ भूमि का कटाव नहीं होता और इनकी सहायता से भूमि की अम्लता भी कम हो जाती है।